गजनेर पुलिस ने 11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर घर से पकड़ा गया आरोपी, करीब 40 हजार रुपये कीमत की 495 क्वार्टर देशी शराब बरामद

संवाददाता / कानपुर देहात।

जनपद कानपुर देहात में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गजनेर पुलिस टीम ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 11 पेटी में कुल 495 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को थाना गजनेर पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम मनेथू में एक व्यक्ति के घर से अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम मनेथू स्थित आरोपी के घर पर कार्रवाई करते हुए वीरेन्द्र प्रताप उर्फ शालू भदौरिया, उम्र करीब 40 वर्ष, पुत्र स्व. संतोष सिंह भदौरिया, निवासी ग्राम मनेथू, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रेटा पैक ब्रांड इंडियन टाइगर देशी शराब के कुल 495 क्वार्टर (11 पेटी) बरामद किए। बरामद शराब की कीमत करीब 40,000 रुपये बताई गई है।

लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी

पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद देशी शराब को रखने एवं बिक्री के संबंध में लाइसेंस मांगा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह देशी शराब के क्वार्टर कानपुर नगर स्थित देशी शराब के ठेके से लाकर अपने घर की दुकान से बेचता था।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना गजनेर में मु0अ0सं0 0227/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

वीरेन्द्र प्रताप उर्फ शालू भदौरिया, उम्र 40 वर्ष, पुत्र स्व. संतोष सिंह भदौरिया, निवासी ग्राम मनेथू, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 495 क्वार्टर अवैध देशी शराब (11 पेटी) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष सनत कुमार
  2. उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह चौहान
  3. कांस्टेबल 429 ब्रजेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *