गूगल मीट के माध्यम से क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों से जुड़े, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
संवाददाता / उरई-जालौन।
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए वर्चुअल जनसुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से जनपद के क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से जुड़कर थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ता को निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पुलिस व्यवस्था में आमजन का विश्वास मजबूत करने की दिशा में प्रभावी प्रयास सुनिश्चित हो सके।