कोंच में घर में लूटपाट की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

संवाददाता | कोंच, जालौन

जालौन, 5 सितंबर 2026। कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी रघुवीर अहिरवार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि रात्रि में 03-04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर पर लूटपाट की घटना कारित की गई है। सूचना के अनुसार घटना में कुछ नगदी तथा सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली कोंच पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। इसके बाद घटना से संबंधित साक्ष्यों को एकत्र करने के लिए फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई।

वहीं, सर्विलांस टीम द्वारा भी मौके से महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कोंच द्वारा घटना को लेकर बाइट भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *