नई दिल्ली में हुई मुलाकात, प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य, संगठन की मजबूती और विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा
संवाददाता | कानपुर देहात
कानपुर देहात, 03 सितंबर। उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी विनोद तावड़े से शिष्टाचार भेंट की।
विनोद तावड़े को दी बधाई और शुभकामनाएं
मुलाकात के दौरान मंत्री राकेश सचान ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात में प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
संगठन की मजबूती और विकास कार्यों पर चर्चा
शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य, संगठन की मजबूती तथा विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर खादी और हथकरघा क्षेत्रों के विकास से जुड़े विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।