फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश
संवाददाता | उरई/जालौन
उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा फरियादियों को उनकी शिकायतों के निस्तारण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।