भारी बारिश के पूर्वानुमान और कांवड़ यात्रा को देखते हुए लिया गया निर्णय
कानपुर देहात, 23 अगस्त 2026। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के अनुपालन में तथा मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा के पूर्वानुमान एवं सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रा मार्गों पर संभावित भीड़ को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं हित में जनपद के सभी बोर्डों के विद्यालयों में 24 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह अवकाश जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, निजी विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई तथा माध्यमिक विद्यालयों में लागू रहेगा।
अवकाश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रभावी होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधनों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों से आदेश का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।