पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की कार्रवाई
संवाददाता | उरई/जालौन
जालौन। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गांजा तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
थाना रामपुरा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।