परेड के बाद पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों के अर्दली रूम में दिए आवश्यक निर्देश
संवाददाता | उरई/जालौन
जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन उरई में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अनुशासन एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप परेड में प्रतिभाग किया गया।
परेड की सलामी लेने के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में साफ-सफाई, अनुशासन, अभिलेखों के रख-रखाव तथा कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से संबंधित विभिन्न विषयों एवं समस्याओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान के लिए निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा आमजन के साथ बेहतर व्यवहार एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारीगण सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।