पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअली जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं

गूगल मीट के माध्यम से क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संवाददाता | उरई/जालौन

जालौन। जनपद में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई।

वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित अधिकारियों से शिकायतों एवं प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा भी की गई।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका उचित, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ता को नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई का लाभ मिले।

उन्होंने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण को निर्देश दिए कि थानों एवं कार्यालयों में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की लगातार निगरानी की जाए तथा जिन प्रकरणों में अन्य विभागों अथवा अधिकारियों से समन्वय की आवश्यकता हो, उनमें संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर शिकायत का शीघ्र समाधान कराया जाए।

वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में प्राप्त शिकायतों की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *