पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअली जनसुनवाई कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी लेते हुए फरियादियों की समस्याओं का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समय से उचित समाधान उपलब्ध कराया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *