रोजगार मेले का आज शिववती शिवनंदन शुक्ला महाविद्यालय, पुखरायां में होगा आयोजन

संवाददाता
कानपुर देहात

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा पुरुष एवं महिला बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन आज 21 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से शिववती शिवनंदन शुक्ला महाविद्यालय, पुखरायां, कानपुर देहात में किया जाएगा।

रोजगार मेले में हाईस्कूल से स्नातक, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को ₹13,000 से ₹21,000 तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में उपस्थित हों।

उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क अथवा यात्रा व्यय नहीं लिया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *