जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित, निःशुल्क दवाएं एवं चश्मे वितरित

संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात के जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. सोनिया दमेले की अध्यक्षता में जय राम सेवा संस्थान, कानपुर नगर द्वारा किया गया।

शिविर में नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित बंदियों की विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। जांच के उपरांत जरूरत के अनुसार बंदियों को चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। दृष्टि संबंधी समस्या पाए जाने वाले बंदियों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए।

शिविर के दौरान संस्थान के आशुतोष बाजपेयी, योगेश बाजपेयी, सुधीर जायसवाल, अब्बास, शशेन्द्र एवं शशिकान्त मिश्रा ने बंदियों की नेत्र जांच में सहयोग किया। विशेषज्ञों ने बंदियों को आंखों की नियमित देखभाल, स्वच्छता एवं नेत्र स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक जानकारी देते हुए जागरूक भी किया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक धीरज कुमार ने कहा कि निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य की देखभाल भी कारागार प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने डॉ. सोनिया दमेले एवं जय राम सेवा संस्थान के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस मानवीय एवं जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

जेल अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविरों से बंदियों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी जिला कारागार में इसी प्रकार के स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने का अनुरोध किया।

शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह तोमर सहित जिला कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *