जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में एसपी ने किया वर्चुअल प्रतिभाग

स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट एवं चालकों के दस्तावेजों के सत्यापन की हुई समीक्षा

संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात में बुधवार को जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की वर्ष 2026 की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी कानपुर देहात श्री कपिल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान जनपद के विद्यालयों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति के गठन एवं उसकी सूचना उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही स्कूली वाहनों के चालकों के चरित्र प्रमाण-पत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस के सत्यापन पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने विद्यालय वाहनों एवं विद्यालयों से अनुबंधित वाहनों के वैध दस्तावेज, फिटनेस, परमिट तथा अन्य आवश्यक प्रपत्रों की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही स्कूली वाहनों के संचालन में यातायात नियमों का पालन एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किए जाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में पंजीकृत स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट सहित अन्य आवश्यक मानकों की स्थिति तथा मानकों के अनुपालन के लिए अब तक की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को विद्यालयी वाहनों की नियमित जांच करते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *