शिकायतों के न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा तथा सभी को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष, न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।