गूगल मीट के माध्यम से फरियादियों की समस्याएं सुनीं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान पर दिया जोर
संवाददाता
उरई/जालौन
उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से फरियादियों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ता की समस्या का निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान कराया जाए।
वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों को पुलिस विभाग से संबंधित सेवाओं एवं शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।