संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस ने हत्या के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन तथा ₹1,740 नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 09 जून 2026 को वादी संतोष कुमार यादव पुत्र स्व. बड़ेलाल यादव, निवासी ग्राम जरहौलिया, थाना औरैया, जनपद औरैया द्वारा थाना रसूलाबाद में लिखित तहरीर दी गई थी कि उनके पुत्र सुनील कुमार का शव महेरा गांव के पास खेत में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर थाना रसूलाबाद में मु0अ0सं0 222/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान प्रहलाद संखवार पुत्र रामलाल, निवासी ग्राम भवनपुर, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 08 जुलाई 2026 को अभियुक्त को ग्राम भवनपुर और नारखुर्द गांव के बीच पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन एवं ₹1,740 नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में किया हत्या का खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 25 मई 2026 को वह रसूलाबाद से मिण्डाकुआं की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। मृतक शराब के नशे में था और उसके पास मोबाइल तथा नकदी देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। महेरा मोड़ के आगे उसने मृतक का गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी जेब से मोबाइल व करीब ₹4,000 निकालकर शव को सड़क किनारे खंती में फेंक दिया।
अभियुक्त ने बताया कि बरामद मोबाइल पहले उसने अपने गांव के अजय कुमार को ₹2,000 में उधार पर बेच दिया था, लेकिन रुपये न मिलने पर मोबाइल वापस ले लिया और बाद में उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि चोरी किए गए रुपयों में से कुछ खर्च कर चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- प्रहलाद संखवार पुत्र रामलाल, निवासी ग्राम भवनपुर, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 36 वर्ष।
बरामदगी
- मृतक का मोबाइल फोन।
- ₹1,740 नकद।
आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 222/2026, धारा 103(1) बीएनएस, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह, थाना रसूलाबाद
- हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह
- कांस्टेबल अजय पाल सिंह
- सर्विलांस टीम, कानपुर देहात