संवाददाता
उरई/जालौन
अपर पुलिस अधीक्षक, जालौन ने पुलिस लाइन उरई में आयोजित मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड के उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन, साफ-सफाई तथा उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा अनुशासन एवं कार्यकुशलता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने अर्दली रूम का आयोजन कर पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं एवं आवश्यकताओं को सुना तथा उनके त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की कार्यक्षमता एवं जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।