वीरांगना ऊदा देवी का शौर्य आज भी देता है देशभक्ति की प्रेरणा

लखनऊ। महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की 196वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना ऊदा देवी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अद्भुत वीरता का परिचय दिया था। उन्होंने अपने साहस, त्याग और बलिदान से इतिहास में अमिट पहचान बनाई। उनका जीवन आज भी देशभक्ति, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा देता है।

वक्ताओं ने कहा कि ऊदा देवी ने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि समाज को वीरांगना ऊदा देवी के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रहित के लिए कार्य करना चाहिए। नई पीढ़ी को भी उनके संघर्ष और बलिदान से अवगत कराना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वीरांगना ऊदा देवी के आदर्शों पर चलने तथा उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, अवधेश प्रसाद, रवि प्रकाश वर्मा, इन्द्रजीत सरोज, अरविंद कुमार सिंह ‘गोप’, रूपमती कोरी, संगीता यादव, उदयवीर सिंह, रामकरण निर्मल, मनोज कुमार पांडेय, मोहम्मद रिजवान, अनिल प्रधान, राजपाल कश्यप, आनंद भदौरिया, जगदीश सोनकर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *