थाना शिवली पुलिस ने दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता, कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना शिवली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जून 2026 को थाना शिवली में एक पीड़िता द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त करन पुत्र अमोल सिंह उर्फ नन्हा ने उसके घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया, घटना का वीडियो बनाया तथा लगातार जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पीड़िता के फोटो वायरल करने का भी आरोप लगाया गया।

पीड़िता द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि जब उसके पिता ने अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया तो अभियुक्त ने उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। शिकायत करने पर अभियुक्त के पिता अमोल सिंह उर्फ नन्हा द्वारा भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिवली में मु0अ0सं0 215/2026 के अंतर्गत धारा 333, 64(1), 351(3), 115(2), 352 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा धारा 67ए आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की विवेचना एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना शिवली पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना शिवली पुलिस टीम ने दिनांक 29 जून 2026 को वांछित अभियुक्त करन पुत्र अमोल सिंह उर्फ नन्हा, निवासी ग्राम अडनपुर वारनपुर कहींजरी, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात को ग्राम मवैया मोड़, थाना क्षेत्र शिवली से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • करन (उम्र लगभग 23 वर्ष), पुत्र अमोल सिंह उर्फ नन्हा, निवासी ग्राम अडनपुर वारनपुर कहींजरी, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  • मु0अ0सं0 215/2026, धारा 333/64(1)/351(3)/115(2)/352 बीएनएस एवं धारा 67ए आईटी एक्ट, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • निरीक्षक शीलेन्द्र कुमार
  • कांस्टेबल 180 रवी कुमार
  • आरक्षी 1216 रजत तालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *