थाना रूरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता, कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, घटनाओं की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जून 2026 को कॉलर सावित्री देवी द्वारा डायल-112 पर मारपीट की सूचना दी गई थी। सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके उपरांत थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के दौरान अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र सीताराम जाटव, निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात को हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध अधिया (तमंचा) .315 बोर तथा चार जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रूरा में मु0अ0सं0 0195/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • राजेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष), पुत्र सीताराम जाटव, निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0 0195/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात।

बरामदगी

  • 01 अवैध अधिया (तमंचा) .315 बोर
  • 04 जिंदा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह
  • कांस्टेबल 839 सत्यपाल
  • रिजर्व कांस्टेबल 1322 हरिओम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *