संवाददाता, कानपुर देहात
दिनांक 25 जून 2026 को जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की तथा उन्हें निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को सुना तथा उनकी शिकायतों पर नियमानुसार एवं न्यायोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है।