पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं

संवाददाता, उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।

उन्होंने क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है और आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *