मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित हुआ ‘प्रोजेक्ट नई किरण’, दो परिवारों में हुआ समझौता

कानपुर देहात। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में बांधना तथा वैवाहिक संबंधों में सामंजस्य स्थापित करना रहा। इस दौरान कुल 36 मामले प्रोजेक्ट नई किरण के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

नई किरण टीम एवं सदस्यों द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग और समझाइश के बाद दो परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर सफल समझौता कराया गया, जिसके बाद पति-पत्नी ने पुनः साथ रहने की सहमति व्यक्त की। अन्य मामलों में आवश्यक कार्रवाई एवं परामर्श के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।

पुलिस विभाग के अनुसार प्रोजेक्ट नई किरण का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद एवं काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाना तथा समाज में पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, महिला सहायता प्रकोष्ठ की सदस्य म०का० रंजना सोनकर, म०का० शालू देवी, म०का० शिवम पाण्डेय एवं म०का० पिंकी देवी सहित प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य श्रीमती कंचन मिश्रा एवं श्री रामप्रकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित यह पहल पारिवारिक विवादों के समाधान एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी प्रयास के रूप में निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *