29वीं अंतर्जनपदीय जोनल पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का हुआ समापन पुलिस अधीक्षक जालौन ने विजेताओं को ट्रॉफी व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

संवाददाता
उरई/जालौन

रिजर्व पुलिस लाइन उरई में आयोजित 29वीं अंतर्जनपदीय जोनल पुलिस जूडो क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का समापन उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक जालौन ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के खेल कौशल और खेल भावना की प्रशंसा की।

समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थित अधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता ने विभिन्न जनपदों के पुलिस कर्मियों के बीच आपसी समन्वय, शारीरिक दक्षता एवं खेल भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *