बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे हादसे के घायलों का हाल जानने पहुंचे डीएम व एसपी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

कोतवाली जालौन क्षेत्रान्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके बेहतर उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दोनों अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जरूरत पड़ने पर तत्काल उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने घायलों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव प्रशासनिक एवं चिकित्सीय सहायता का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने देने तथा आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस की इस संवेदनशील पहल से घायलों के परिजनों को भरोसा और राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *