पुलिस अधीक्षक ने व्यापारी बंधुओं के साथ की गोष्ठी, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

संवाददाता
उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन ने अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) की उपस्थिति में पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की।

गोष्ठी के दौरान कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा, जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारी वर्ग की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा एवं जनसुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और पुलिस-प्रशासन एवं व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए आपसी सहयोग पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *