पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, पीड़ितों को दिलाया न्याय का भरोसा

संवाददाता | कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अपने-अपने कार्यालयों में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा प्रत्येक प्रकरण के निष्पक्ष, न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में न्यायोचित एवं प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कानपुर देहात पुलिस ने दोहराया कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशील, पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *