थाना डकोर पुलिस ने चार गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार तीन ट्रॉली बैग व एक पिट्ठू बैग से 24 किलो 715 ग्राम अवैध गांजा बरामद, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

संवाददाता | उरई/जालौन

जनपद जालौन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डकोर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 किलो 715 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास मौजूद तीन ट्रॉली बैग एवं एक पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर कुल 24 किलो 715 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई।

पूछताछ एवं आवश्यक औपचारिकताओं के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनपद पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *