विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय विकास भवन में समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

संवाददाता | उरई/जालौन

उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी नीतियां गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाया जाए।

समीक्षा बैठक के दौरान सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, राजस्व, ग्राम्य विकास, नगरीय विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण की जाएं तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से जनपद के समग्र विकास को गति दें।

बैठक में विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *