प्रेस विज्ञप्ति थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना का अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता, कानपुर देहात।

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रूरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की घटना में शामिल 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण

थाना रूरा क्षेत्र में दिनांक 26.05.2026 को वादी सूर्यांश तिवारी पुत्र अखिलेश कुमार तिवारी, निवासी ग्राम सराय गढ़ेवा, थाना रूरा, कोचिंग जाते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सफेद अपाचे मोटरसाइकिल से मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया गया था।

घटना के बाद वादी एवं उसके साथी द्वारा पीछा करने पर आरोपियों द्वारा रामलखन नामक व्यक्ति से ₹5000/- तथा वीरू कश्यप से मोबाइल फोन एवं ₹3000/- तथा दुर्गेश कुशवाहा से ₹1500/- की लूट की गई। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इसी क्रम में पीड़ित वीरू कश्यप द्वारा पीछा करते हुए एक आरोपी विश्वनाथ दोहरे को पकड़ लिया गया था।

अभियोग पंजीकरण

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रूरा पर मु0अ0सं0 0158/2026 धारा 309(4)/115(2)/126(2)/352/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस कार्यवाही

पुलिस द्वारा विवेचना एवं तलाश के दौरान दिनांक 27.05.2026 को अभियुक्त विश्वनाथ दोहरे पुत्र धोबीलाल, निवासी ग्राम ठाकुरान गढ़ेवा, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर लूटी गई नगदी ₹3000/-, एक मोबाइल फोन (POCO कंपनी) एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  1. विश्वनाथ दोहरे, उम्र लगभग 34 वर्ष, पुत्र धोबीलाल, निवासी ग्राम ठाकुरान गढ़ेवा, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि दिनांक 26.05.2026 को अपने साथी मोहित वाल्मीकि एवं हिमांशु के साथ शराब के नशे में लूट की योजना बनाई गई थी तथा विभिन्न स्थानों पर राहगीरों से लूट की घटनाएं की गईं।

बरामदगी

  • ₹3000/- नगद (लूटी गई धनराशि)
  • 01 मोबाइल फोन (POCO कंपनी, पीड़ित वीरू कश्यप का)
  • 01 अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट, घटना में प्रयुक्त)

पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष श्री सुधीर भारद्वाज
  • उपनिरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह
  • हेड कांस्टेबल 66 रामपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *