प्रेस विज्ञप्ति पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात, 27 मई 2026। (संवाददाता)

पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान कार्यालयों में आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी जनसुनवाई कर पीड़ितों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा आवश्यक एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *