प्रेस विज्ञप्ति मत्स्य पालन हेतु तालाबों का 10 वर्षीय आवंटन/नीलामी शिविर आयोजित होगा

कानपुर देहात, 27 मई 2026।

उप जिलाधिकारी सिकंदरा ने बताया कि तहसील सिकंदरा, जनपद कानपुर देहात के अंतर्गत स्थित तालाबों का मत्स्य पालन हेतु 10 वर्षीय आवंटन/नीलामी किए जाने के संबंध में तहसील सिकंदरा के सभाकक्ष में दिनांक 29 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे एक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तालाबों का आवंटन समय-समय पर निर्गत शासनादेशों एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा विभिन्न रिट याचिकाओं में पारित आदेशों के अधीन किया जाएगा। मत्स्य पालन हेतु आवंटन उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 एवं राजस्व संहिता नियमावली-2016 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को नीलामी के माध्यम से किया जाएगा।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर में मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि यदि निर्धारित तिथि 29 जून 2026 को किसी तालाब की नीलामी संपन्न नहीं हो पाती है, तो ऐसे अवशेष तालाबों की नीलामी पुनः 01 जुलाई 2026 एवं 02 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *