मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

संवाददाता | कानपुर देहात

मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपदीय थाना पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, कानूनी अधिकारों तथा अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 महिला शक्ति लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी सेवा एवं 1076 पुलिस कंट्रोल रूम जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में बताया गया। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से मिलने वाली पुलिस सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

अभियान में साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी प्रोफाइल एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी जागरूक किया गया। महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम से संबंधित कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई।

कानपुर देहात पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *