संवाददाता | कानपुर देहात
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि जनपद कानपुर देहात के कलेक्ट्रेट कार्यालय, समस्त तहसीलदार कार्यालयों तथा जिलाधिकारी के सीधे नियंत्रणाधीन अन्य राजकीय कार्यालयों की रद्दी कागजों की बिक्री हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लिफाफा बंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक निविदादाता 23 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक नजारत अनुभाग में अपनी निविदाएं जमा कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन सायं 4:00 बजे समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के समक्ष खोला जाएगा। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त निविदाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी।
प्रत्येक निविदादाता को अपनी निविदा के साथ ₹5,000 की जमानत/अर्नेस्ट मनी बैंक ड्राफ्ट, बैंकर्स चेक अथवा एनएससी के माध्यम से संलग्न करनी होगी, जो जिलाधिकारी कानपुर देहात के पक्ष में देय होगी तथा माती मुख्यालय स्थित बैंकों में भुगतान योग्य होगी।
सर्वोच्च निविदादाता को निर्धारित स्टाम्प शुल्क पर सात दिवस के भीतर अनुबंध पत्र जमा करना होगा। जिलाधिकारी कानपुर देहात को निविदा स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार रहेगा।
ठेके की अवधि 31 मार्च 2027 तक निर्धारित की गई है, जिसे किसी भी परिस्थिति में आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।