संवाददाता | कानपुर देहात
जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सत्र 2026-27 के अंतर्गत जनपद में संचालित निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे छात्र-छात्राएं जो UPSC/UPPCS, NDA/CDS, NEET/JEE, SSC, UPSI, AIRFORCE तथा अन्य एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और आगामी परीक्षाओं में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी समाज कल्याण कार्यालय, कक्ष संख्या-06, माती, अकबरपुर, कानपुर देहात से 20 मई 2026 से 19 जून 2026 तक प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
कोर्सवार पात्रता
- UPSC/UPPCS – स्नातक अंतिम वर्ष / स्नातक उत्तीर्ण
- NDA/CDS, SSC, UPSI, AIRFORCE एवं अन्य एक दिवसीय परीक्षाएं – न्यूनतम इंटरमीडिएट / अधिकतम स्नातक
- NEET – इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग (Biology) उत्तीर्ण / अध्ययनरत
- JEE – इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग (Mathematics) उत्तीर्ण / अध्ययनरत
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर अपने भविष्य को मजबूत बना सकें।