जनपद न्यायालय उरई में फोटोकॉपी दुकान की नीलामी 22 जून को

संवाददाता | उरई/जालौन

अध्यक्ष नीलामी समिति एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद न्यायालय, जालौन स्थान उरई परिसर में संचालित फोटोकॉपी मशीन दुकान के शेष वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु ठेके की नीलामी दिनांक 22 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

यह नीलामी न्याय भवन सभागार में अपराह्न 12:30 बजे से 01:00 बजे तक सम्पन्न होगी। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक बोलीकर्ता को 5000 रुपये की धरोहर राशि अमीन प्रथम, सिविल कोर्ट उरई के पास बोली प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व उसी दिन जमा करनी होगी।

बताया गया कि सभी प्रतिभागियों की धरोहर राशि नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद वापस कर दी जाएगी, जबकि सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति की धरोहर राशि सुरक्षित रखी जाएगी। नीलामी समाप्त होने के तुरंत बाद सफल बोलीदाता को निर्धारित पूरी धनराशि जमा करनी होगी।

नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्ति के लिए यह अनिवार्य होगा कि वह किसी प्रकार का बकायादार अथवा काली सूची में शामिल न हो। साथ ही उसके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला पंजीकृत या लंबित नहीं होना चाहिए। इस संबंध में प्रत्येक बोलीकर्ता को शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा।

अध्यक्ष नीलामी समिति ने बताया कि बोली स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करने का अंतिम अधिकार माननीय जिला जज, जालौन स्थान उरई के पास सुरक्षित रहेगा।

नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट वेबसाइट तथा जनपद न्यायालय जालौन वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *