जिलाधिकारी ने 2026-27 के प्रस्तावित विकास कार्यों पर जनप्रतिनिधियों से की चर्चा

संवाददाता | कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में सुझाव एवं प्रस्ताव प्राप्त किए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और सभी विकास कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराए जाएं। साथ ही प्रस्तावित कार्यों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड एवं निर्माण खंड-1 सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *