थाना शिवली पुलिस ने 15 हजार के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता | कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं गोवध से संबंधित मामलों में कार्रवाई के तहत थाना शिवली थाना पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 10 जनवरी 2026 को मो. जुबेर अंसारी एवं आसिफ को 100 किलोग्राम गोमांस के साथ स्कूटी संख्या UP 78 JH 1282 से ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया था कि गोमांस को औरैया के बिधूना क्षेत्र से लाकर कानपुर में बेचने की योजना थी। मामले में कई अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए थे।

इस संबंध में थाना शिवली पर मु0अ0सं0 017/2026 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त राजू बंजारा पुत्र लालाराम निवासी ग्राम रामपुर रामसहाय थाना अछल्दा जनपद औरैया घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

थाना शिवली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 13 मई 2026 को अभियुक्त को भेवान नहर पुल से केशरी निवादा जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह
  • उपनिरीक्षक शिवेन्द्र कुमार वर्मा
  • हेड कांस्टेबल मोहित कुमार
  • कांस्टेबल अभिषेक
  • रिक्रूट महिला कांस्टेबल ज्योति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *