पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता | उरई/जालौन

जनपद जालौन में पुलिस अधीक्षक ईरज राजा द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण भी बैठक में शामिल रहे।

जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *