हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को रूरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता, कानपुर देहात

कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं के प्रभावी खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रूरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मार्च 2026 को वादिनी श्रीमती अनीता पत्नी राजेश कुमार सोनकर निवासी ग्राम सलेमपुर, मौजा काशीपुर, थाना रूरा द्वारा थाना रूरा में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त शिवम उर्फ शुभम एवं उसके परिजनों द्वारा गवाही न देने के लिए लगातार धमकाया जा रहा था। आरोप है कि 18 मार्च 2026 को अभियुक्तगण घर में घुस आए और वादिनी की पुत्री आरती की हत्या करने की नियत से उसके गले में फांसी लगा दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले में थाना रूरा पर मु0अ0सं0 0087/2026 अंतर्गत धारा 109/333/232 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान धारा 109 बीएनएस में संशोधन करते हुए धारा 109(1) जोड़ी गई।

थाना रूरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 12 मई 2026 को अभियुक्त शुभम सिंह उर्फ शिवम पुत्र दिनेश चन्द्र दोहरे (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम सलेमपुर मौजा काशीपुर, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात को स्टेशन रोड रूरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • शुभम सिंह उर्फ शिवम पुत्र दिनेश चन्द्र दोहरे, उम्र 25 वर्ष
    निवासी ग्राम सलेमपुर मौजा काशीपुर, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 87/2026
    धारा 109(1)/333/232 भारतीय न्याय संहिता, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात।
  2. मु0अ0सं0 91/2025
    धारा 103(1)/74/331(4) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष सुधीर सिंह
  • आरक्षी भूपेन्द्र सिंह
  • आरक्षी अरुण प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *