पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता, उरई/जालौन

उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले प्रत्येक प्रकरण को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक के दौरान कानून व्यवस्था, जन शिकायतों के निस्तारण एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *