संवाददाता, कानपुर देहात
कानपुर देहात। जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 मई 2026 को वादी द्वारा थाना शिवली में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। तहरीर के आधार पर थाना शिवली में मु0अ0सं0 0167/2026 अंतर्गत धारा 75(2)/65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना शिवली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त ब्रजेश पुत्र रामबाबू (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम बसैही, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात को दिनांक 12 मई 2026 को थाना क्षेत्र के ककरमऊ नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- ब्रजेश पुत्र रामबाबू, उम्र 22 वर्ष
निवासी ग्राम बसैही, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात
अभियुक्त का आपराधिक विवरण
- मु0अ0सं0 0167/2026
धारा 75(2)/65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह
- उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह
- आरक्षी अंकुर सिंह