संवाददाता, कानपुर देहात
कानपुर देहात, 12 मई 2026। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक एवं न्यायोचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है तथा जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।