एसपी जालौन ने कोतवाली उरई में किया अर्दली रूम, लंबित मामलों की समीक्षा

उरई/जालौन | संवाददाता

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली उरई में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अर्दली रूम आयोजित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए सभी को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी नगर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *