समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जालौन | संवाददाता

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना एट में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखें, जिससे आमजन का विश्वास प्रशासन पर और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *