समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

जालौन | संवाददाता

थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना कदौरा में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

इस दौरान उन्होंने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों को न्याय दिलाने में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखें, ताकि आमजन का विश्वास पुलिस प्रशासन पर मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *