राजपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात | संवाददाता

जनपद कानपुर देहात में अपराध की रोकथाम एवं खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 08 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना राजपुर पुलिस ने सलेमपुर बम्बा मोड़ से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को हिरासत में लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम संजीव दुबे उर्फ मोहित दुबे उर्फ संजीत दुबे निवासी ओम नगर, थाना कोतवाली, जनपद औरैया बताया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह मोटरसाइकिल कन्नौज जनपद से चोरी की गई है।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना राजपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

अभियुक्त से पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेच देता था और इसी से अपना खर्च चलाता था। बरामद तमंचा वह लोगों को डराने-धमकाने के लिए अपने पास रखता था।

बरामदगी

  • 01 पल्सर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)
  • 01 अवैध तमंचा 315 बोर
  • 02 जिंदा कारतूस

अपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न जनपदों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास एवं आयुध अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

थानाध्यक्ष श्री सनत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें उ0नि0 गुरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *