पुलिस लाइन उरई में अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ

संवाददाता, उरई/जालौन |

पुलिस लाइन उरई में अंतर्जनपदीय स्पोर्ट्स फुटबॉल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं।

प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की महिला एवं पुरुष टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिससे खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना, आपसी समन्वय बढ़ाना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *