स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश हेतु 21 व 22 मई को आगरा में होंगे चयन ट्रायल्स

उरई | दिनांक 06 मई 2026 (सूचना विभाग)

क्रीड़ाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6, 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल्स का आयोजन 21 एवं 22 मई 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में किया जाएगा। इन ट्रायल्स के माध्यम से विभिन्न खेलों में कुल 518 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी (बालक एवं बालिकाएं) ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को खेल साथी पोर्टल पर जाकर “स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन” विकल्प पर क्लिक करना होगा। आवेदन हेतु ₹200 का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे जमा कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पूर्ण करना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला खेल कार्यालय, उरई में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन से संबंधित सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9230992739 एवं 9506843789 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करें और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *