होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 परीक्षा के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

संवाददाता | उरई/जालौन

पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 की परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की चेकिंग, बैठने की व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *